ओडिसा के संबलपुर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का रोड शो: मां समलेश्वरी की पूजा अर्चना कर भाजपा प्रत्याशी के लिया जनता से मांगा आशीर्वाद… बाइक रैली भी निकली

संबलपुर, ओडिशा। छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को ओडिशा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। संबलपुर में भाजपा ने बाइक रैली निकाली। मां समलेश्वरी की पूजा अर्चना के बाद रैली की शुरूआत समलेश्वरी माता मंदिर से हुई यहां से हजारों कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर बड़ा बाजार, खेतराजपुर, दुर्गामंगलम, बारेपाली होते हुए वापस दुर्गामंगलम पहुंची जहां रैली का समापन हुआ। यहां बृजमोहन अग्रवाल ने एक सभा को भी संबोधित किया।

अपने संबोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, ओडिशा एक समृद्ध राज्य था लेकिन पिछले 25 सालों में नवीन पटनायक सरकार ने लूट करी है उसने राज्य को बर्बाद कर दिया है। उड़ीसा को फिर से विकास और समृद्धि के पथ पर लाने के लिए यहां भाजपा की सरकार बनाना बहुत ही जरूरी है। बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि राज्य में नाम के लिए नवीन पटनायक मुख्यमंत्री हैं लेकिन असल में यहां की सरकार पांडियन चला रहे हैं जिसका खौफ आम जनता में ही नहीं बल्कि यहां के मंत्रियों में भी हैं सरकार के मंत्री भी कोई फैसला नहीं लेते सभी फैसले पांडियन लेता है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम ही एकमात्र सिद्धांत है। उन्होंने यह भी कहा कि, भारत को विश्व गुरु और विकसित भारत बनाने के लिए केंद्र में नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। सभी जनता से अपील है कि वह चुनाव में दो बार कमल के बटन को दबाए एक कमल का फूल भगवान श्री जगन्नाथ जी के चरणों में चढ़ाएं और एक प्रभु श्री राम को अर्पित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...