कवर्धा पहुंचे वनमंत्री केदार कश्यप: हादसे में पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया उनका ढांढस… कहा- सरकार उनके साथ; MLA भावना भी रही मौजूद

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार को घटित सड़क दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ग्राम सेमरहा पहुँचकर पीड़ित परिवारों से भेंट किये।केदार कश्यप ने सड़क दुर्घटना को लेकर कहा की यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है और निश्चित तौर पर जो क्षति हुई है। उस क्षति को कोई पूरा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यहां सभी हमारे आदिवासी समाज के भाई बहन हैं। हम यहां पर मंत्री होने के नाते नहीं बल्कि सामाजिक होने के नाते हम उपस्थित हुए हैं। यहां हमारे समाज के सभी लोगउपस्थित हैं और हमारे यहां के विधायक भावना बोहरा जी भी यहां पर उपस्थित हैं।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने भी संवेदना प्रकट किया है। प्रधानमंत्री जी राष्ट्रपति जी ने भी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा हमारी कोशिश रहेगी की सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उन योजनाओं का लाभ इनको दिया जाए और उनके परिवार के आर्थिक दृष्टि से मदद की जाए। बच्चों के लालन पालन के दृष्टि से, उनके शिक्षा-दीक्षा को लेकर सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी।

केदार कश्यप ने कहा कि हम इस बात की कोशिश करेंगे की इस तरह से घटना दोबारा ना घटित हो और जो क्षेत्र में जाकर तेंदूपत्ता तोड़ने का काम करते हैं वहां के लिए निर्देश लेकर के आएंगे और यह तो यहां पर चलन में है। यहां से निकल करके दूसरे स्थान पर जाकर तेंदूपत्ता तोड़ते हैं। तेंदूपत्ता आदिवासी समाज के जीविका का बहुत बड़ा माध्यम है और हम लोगों का तो जीवन जंगल पर आधारित है, वन उपज पर आधारित है। भाजपा सरकार ने तो उचित मूल दिया है और कोशिश होगी कि हम उनको और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...