छत्तीसगढ़ में मारे गए 7 नक्सली: सर्च ऑपेरशन पर निकली थी जवानों की टीम… गोलीबारी में माओवादी हुए ढेर, सभी के शव और हथियार बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में मुठभेड़ हुई है।हुई है। जवानों ने 7 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। 2 नक्सलियों की बॉडी नारायणपुर पुलिस और 5 नक्सलियों के शव अबूझमाड़ पुलिस ने बरामद कर ली है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। ​​​​​​पुलिस को सूचना मिली थी अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में बड़े कैडर के नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। जिसमें दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिले से DRG और STF के लगभग 1 हजार से ज्यादा जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाईवासियों को BSP की रिटेंशन स्कीम में बड़ी राहत...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की रिटेंशन स्कीम...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...