Flight Starts: बिलासपुर से भोपाल विमान सेवा आज से…मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 जून को बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) में पूर्वान्ह 10.45 बजे आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे। मुख्यमंत्री सीएम बघेल बिलासपुर से भोपाल की पहली उड़ान का कांकेर से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद लोकसभा बिलासपुर अरूण साव तथा संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। साथ ही विधायकगण शैलेष पाण्डेय, रेणु जोगी, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह और महापौर नगर पालिक निगम बिलासपुर रामशरण यादव तथा अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर अरूण चौहान सहित अध्यक्ष राज्य सहकारी बैंक बैजनाथ चन्द्राकर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अटल श्रीवास्तव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसके अलावा अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिलासपुर प्रमोद नायक, अध्यक्ष जनपद पंचायत बिल्हा राधिका जितेन्द्र जोगी तथा अध्यक्ष नगर पंचायत बोदरी परदेशी ध्रुवंशी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर से भोपाल के लिए पहली फ्लाइट रविवार 5 जून को उड़ान भरेगी। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। अब तक एलायंस एयर की दो घरेलु उड़ाने दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर और दिल्ली-प्रयागराज-बिलासपुर ही संचालित हो रही थी। अब जबलपुर से होकर आने वाली फ्लाइट को भोपाल के लिए रवाना किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...