हिस्ट्रीशीटर गुंडा पिंकी राय अपने साथी के साथ अरेस्ट… अपहरण और मारपीट मामले में पुलिस ने भेजा जेल, एक आरोपी अब भी फरार

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर गुंडा पिंकी राय उर्फ विजेन्द्र राय (45) और उसके साथी शैलेष निर्मलकर (28) को अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दरहसल पूरा मामला रिसाली क्षेत्र के रहने वाले निगम के ठेकेदार विपिन को निगरानीशुदा बदमाश, हिस्ट्रीशीटर गुंडा पिंकी राय और उसके साथियों ने अपहरण किया। उसके बाद अपने ऑफिस में ले जाकर मारपीट किया। लाठी-डंडे से उसकी पिटाई हुई। पुलिस ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है. पिंकी राय के खिलाफ 25 से ज्यादा केस दर्ज है। पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, थाना नेवई के अपराध क्रमांक 165/2024 धारा 294,323,506,365,342,34 भादवि के आरोपी पिंकी राय उर्फ विजेन्द्र राय पिता अवधेश राय उम्र 45 साल निवासी गणेश नगर रिसाली भिलाई एवं आरोपी शैलेष निर्मलकर पिता स्व राम स्वरूप निर्मलकर उम्र 28 साल निवासी नेवई बस्ती हाल मुकाम राय ट्रेडर्स के पीछे स्टेशन गरोदा थाना नेवई जिला दुर्ग जो कि थाना नेवई का गुण्डा बदमाश है, जिनके विरूद्ध थाना नेवई एवं जिला दुर्ग के विभिन्न थानों में कई अपराध दर्ज है, उक्त आरोपियों पर सतत निगाह रखकर शिकायत मिलने पर समय समय कार्यवाही किया जाता है। पूर्व में भी आरोपीगणों के अपराधिक कृत्य पर कसावट लाने के लिये विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही किया गया था। फिर भी आरोपियों द्वारा अपना वर्चस्व कायम रखने घटना को अंजाम दिया गया।

दिनांक 23.05.2024 को प्रार्थी विपिन सिरसाम को नगर निगम रिसाली तामेश दुकान के पास रात्रि करीब 10.00 बजे अपने दोस्तो के साथ बैठा था, उसी समय पिंकी राय, शैलेष निर्मलकर एवं ओम चौधरी नीले रंग की एक्सयुवी 700 कार से आकर प्रार्थी को मुखबीरी करते हो कहकर तीनो ने अश्लील गाली गुप्तार कर लोहे का राड एवं हाथ मुक्का से मारपीट करना और जबरदस्ती बलपूर्वक अपने कार में बैठाकर अपने दुकान राय ट्रेडर्स आफिस में ले जाकर दुकान का शटर बंदकर तीनों के द्वारा मारपीट करना, व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देना बताने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर उपरोक्त धारा 294,323,506, 365,342,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला एवं वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दिया गया, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) हेम प्रकाश नायक एवं थाना प्रभारी नेवई आनंद शुक्ला के नेतृत्व में आरोपियों को पकडने हेतु टीम गठित किया। आरोपीगण पिंकी राय उर्फ विजेन्द्र राय पिता अवधेश राय उम्र 45 साल साकिन गणेश नगर रिसाली भिलाई एवं आरोपी शैलेष निर्मलकर पिता स्व राम स्वरूप निर्मलकर उम्र 28 साल साकिन नेवई बस्ती हाल मुकाम राय ट्रेडर्स के पीछे स्टेशन मरोदा थाना नेवई जिला दुर्ग को मुखबीर की सूचना पर पकडा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये, आरोपीगणों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त XUV-700 कार CG 07CJ 9592 एवं आलाजरब लोहे का राड 02 नग को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी द्वारा अपराध घटित करने पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के 01 अन्य फरार आरोपी ओम चौधरी की पता तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि रामचंद कंवर, प्रआर 1221 सूरज पाण्डेय, आरक्षक रवि बिसाई, चंदन भास्कर, अजित यादव, लक्ष्मीनारायण, हेमशंकर, सुमित पाल, अनुराग सिंह का विशेष योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...