भिलाई में युवती ने किया सुसाइड: प्रापर्टी खरीदी-बिक्री करने वाले एजेंसी में करती थी काम… फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस कर रही जांच

भिलाई। भिलाई में एक युवती ने मौटी को गले लगा लिया है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी में कार्य करने वाली युवती ने रविवार को सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि, पुरानी बस्ती कोहका के एक घर में युवती की लाश उसके कमरे पर फंदे पर झूलती हुई मिली। सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान पुरानी बस्ती कोहका निवासी काजल चंदेल पिता संतोष चंदेल उम्र 27 साल के रूप में हुई है। मौक पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे काजल के खुदकुशी की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। रात में शव को पुलिस ने मर्च्यूरी में रखवा दिया था, जिसका आज पोस्टमार्टम कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी पुरषोत्तम कुर्रे ने बताया कि काजल चंदेल प्रापर्टी खरीदी-बिक्री करने वाली सूर्या कंस्लटेंसी में काम करती थी। पुलिस ने सूर्या कंस्लटेंसी के संचालक हरी नगर दुर्ग निवासी सूर्यकांत गिरी से भी काजल की खुदकुशी मामले में पूछताछ की। काजल के खुदकुशी करने के कारण को लेकर सूर्यकांत गिरी ने जानकारी नहीं होने की बात कही है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। काजल तीन बहनों में सबसे बड़ी है। उसके पिता संतोष चंदेल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राजिम में एसडीओ के पद पर पदस्त हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...