छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM शर्मा ने तमिलनाडु पहुंचकर बस्तर IG सुंदरराज के पिता को दी श्रद्धांजलि… शोकाकुल परिजनों बंधाया ढाढ़स

कोयंबटूर, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर रेंज पुलिस IG पी सुंदरराज के पिता को श्रद्धांजलि देने तमिल नाडु पहुंचे। पुलिस के अधिकारी हों या जवान, उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा उनके सुख-दुख में साथ खड़े नजर आते हैं। रविवार को उन्होंने बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के पिता के दु:खद निधन पर उनके गृहग्राम सरवनमपट्टी (कोयंबटूर, तमिलनाडु) जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से आत्मीय भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। विदित रहे, बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के पिता का पिछले दिनों उनके गृहग्राम सरवनमपट्टी (कोयंबटूर, तमिलनाडु) में निधन हो गया। उप-मुख्यमंत्री शर्मा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके गृहग्राम पहुंचे। आईपीएस सुंदरराज पी. पर बस्तर आईजी के तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नक्सल उन्मूलन की दिशा में बस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में गृह मंत्री शर्मा पितृ शोक का सामना कर रहे बस्तर आईजी सुंदरराज पी. व उनके परिजनों के साथ खड़े रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...