गजब मामला: एक ही बच्चे का दो अलग-अलग बर्थ सर्टिफिकेट लेकर आधार कार्ड सुधरवाने पहुंचा पिता… निगम करा सकती है FIR! कहीं आप भी ये गलती कर अपने बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर रहे? जानिए…

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में संचालित आधार कार्ड सेंटर में आज एक मामला सामने आया है। दरहसल गोकुल कुमार कुशवाहा अपने बच्चे का आधार कार्ड में जन्म तिथि सुधारवाने हेतु पहुंचा। जबकि उसके आधार कार्ड में आवेदक के पहले से पुराने जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर जन्म तिथि 23.04.2016 अंकित था। आवेदक अपने बच्चे की लिए दबाव बना रहा था, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए जब उससे पुछा गया 23.04.2016 का आधार में जन्म तिथि किस आधार पर बनवाये हो तो उसने अपने बच्चे का पुराना जन्म प्रमाण पत्र चंदुलाल चंद्राकर मेमोरियल काॅलेज कचांदुर द्वारा जारी मेनुअल जन्म प्रमाण पत्र दिखाया।

मिली जानकरी के अनुसार, ऑनलाइन जारी दुसरा जन्म प्रमाण पत्र की तिथि 23.04.2018 था, इसी के आधार पर आधार कार्ड में जन्म की तिथि में परिवर्तन चाह रहा था एवं अनावश्यक दबाव बना रहा था। जब यह प्रकरण विभागीय जांच के लिए जन्म, मृत्यु पंजीयक अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच कराया तब पता चला कि एक ही नाम पर दो जन्म प्रमाण पत्र अलग-अलग तिथि पर जारी किया गया है। आवेदक गोकुल कुमार कुशवाहा से पुछने पर उसने बताया कि अपने बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाने के लिए जन्म तिथि में च्वाईस सेंटर से सुधार करवा लिया हू, अब आधार कार्ड में सुधार करवाना चाहता हूं।

निगम भिलाई के जन्म, मृत्यु पंजीयक घर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आये दिन मौखिक शिकायत मिल रही थी कि आधार कार्ड में जन्म तिथि सुधार करवाने के लिए लोग दबाव बनाते है। आज प्रमाण के साथ एक ही बच्चे के दो जन्म प्रमाण पत्र मिले। जिसके संबंध में सांख्यिकी विभाग को पत्र लिखा जा रहा है तथा विभाग से मार्गदर्शन मिलने आगे की कार्यवाही जावेगी जरूरत पड़ने पर एफ.आई.आर भी दर्ज किया जायेगा। सभी नागरिको से अपील है इस प्रकार का कृत करके अपने बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है ऐसा न करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...