भिलाइ के नेहरू आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी: CS अदिति और समता शुक्ला की पेंटिंग्स के प्रदर्शनी का आयोजन… चीफ गेस्ट CGM सुधीर कुमार करेंगे उद्घाटन

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में, भिलाई की सी.एस. अदिति और समता शुक्ला, द्वारा निर्मित पेंटिंग्स की युगल प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 28 मई 2024 को संध्याकाल मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (आर ई डी) सुधीर कुमार द्वारा किया जायेगा। सी.एस अदिति डीपीएस भिलाई की छात्रा रहीं हैं। उन्होंने कक्षा 12वीं में 94.4% अंक प्राप्त किए हैं, तथा इनका चयन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में बी.डिजाइन कार्यक्रम हेतु हुआ है।

आदिति ललित कलाओं में व मार्शल आर्ट्स में रूचि रखतीं हैं, तथा उन्होंने प्रयागराज स्थित प्रयाग संगीत समिति से भरतनाट्यम में सीनियर डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। वर्ष 2023 में आदिति ने भरतनाट्यम में ‘अरंगेत्रम’ किया। उन्हें भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र के द्वारा संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सीसीआरटी छात्रवृत्ति फैलोशिप भी प्राप्त है। तथा कु. सी.एस. अदिति ने मार्शल आर्ट्स में दक्षता प्राप्त कर ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल किया है।

समता शुक्ला, एक गृहिणी होने के साथ साथ एक कुशल चित्रकार हैं, बचपन से ही इन्हें ड्राइंग और पेंटिंग का शौक था। शुक्ला नें चित्रकला विधाओं जैसे तैल चित्रकला, पेंसिल स्केचिंग, मधुबनी, मंडला कला, रेखाचित्र और जल रंग चित्रकला सहित, विविध प्रकार की चित्रकला विधाओं को कैनवास पर सुन्दरता के साथ उकेरा है। यह तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी 28 मई से 30 मई 2024 तक प्रतिदिन संध्या 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आम जनता के दर्शनार्थ खुली रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...