दुर्ग पुलिस ने पापी फूफा को किया गिरफ्तार: शराब के नशे में भतीजी से गाली-गलौज और उसकी हत्या का प्रयास… छत से दिया धक्का, फिर…

दुर्ग। दुर्ग में पापी फूफा को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरहसल फूफा पर आरोप है कि उसने अपनी भतीजी को जान से मरने के नियत से उसपर जानलेवा हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी फूफा ने नशे की हालत में 24 मई 2024 की शाम करीबन 08:30 बजे पीड़िता ऐशा मानिकपुरी पिता तपनदास उम्र 18 साल निवासी शिवपारा दुर्ग थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की शाम 06:00 बजे आरोपी वी. संतोष आचारी (फूफा) नशे के हालत में घर आकर मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ में रखे बांस के डंडे व धारदार वस्तु को लेकर सभी घर वालों को दौड़ाने लगा।

डर के कारण पीड़िता छत में गई, जहां आरोपी वी. संतोष आचारी ने हत्या करने की नियत से टिकेश्वरी मानिकपुरी को धक्का दे दिये, जिससे टिकेश्वरी मानिकपुरी के सिर, कमर व पैर में चोट आने के रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 281/2024 धारा 294, 307, 323, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन/निर्देशन में, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (भापुसे) के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी की गई।

आरोपी को दिनांक 26.05.2021 को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से एक ठंडा व 01 नग धारदार चाकू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी वी. संतोष आचारी को गाननीय न्यायालय दुर्ग ज्युडिशियल रिमाण्ड पर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में उनि मकरध्वज प्रधान, आरक्षक राधेश्याम चन्द्राकर, रविन्द्र सिंह, का सराहनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...