भिलाई से नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने रेप, किडनैपिंग और पोस्को समेत इन धाराओं में केस किया दर्ज; नाबालिग साथी ने की थी मदद, महाराष्ट्र से किशोरी का रेस्क्यू…

भिलाई। भिलाई से नाबालिग लड़की भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुरानी भिलाई पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 179/2024 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी का पतासाजी किया जा रहा था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया थ।

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल (रापुसे) के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठीत कर विवेचना के दौरान संदेही अरमान के द्वारा पीड़िता को अपहरण कर ले जाने से संदेही एवं अपहृता का पता तलाश हेतु संदेही के निवास पिंडरी-42 थाना चरही जिला हजारीबाग झारखण्ड पहुंचकर संदेही के परिवार वालों से पूछताछ कर संदेही के मोबाईल नंबर के टावर लोकेशन के आधार लगातार संदेही मोबाईल नंबरों का लोकेशन ट्रेस किया जा रहा था कि अपहृत बालिका को थाना करजत जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र) से दस्तयाब किया गया।

प्रकरण का आरोपी अपहृत बालिका को नाबालिक जानते हुये बहला फुसला कर शादी का झांसा देते हुये माता-पिता के वैध संरक्षण से आरोपी के द्वारा भगा कर ले जाने एवं नाबालिग को अपचारी बालक द्वारा भगाने में सहयोग कर ले जाने एवं संदेही समीर उर्फ अरमान के द्वारा पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी अरमान उर्फ समीर पिता समीद अंसारी उम्र 19 साल निवासी पिंडरा-42 थाना चरही जिला हजारीबाग झारखण्ड एवं अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...