छत्तीसगढ़ में 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी: CM साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई, कहा – “नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के गिरसापारा की पहाड़ियों में सुरक्षाबल के जवानों ने पंद्रह नक्सलियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों में सात महिला और आठ पुरुष नक्सली हैं। जिसमें से एक नक्सली बीजापुर और चौदह नक्सली नारायणपुर जिले के हैं। सुरक्षाबलों को मिली इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे तक लड़ाई जारी रखने की बात कही है।

साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि – सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दंतेवाड़ा के गिरसापारा की दूरस्थ पहाड़ियों से 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सलमुक्त बस्तर की दिशा में यह एक और कदम है। नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य को लेकर हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, जो उसके खात्मे तक जारी रहेगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। सुरक्षाबलों द्वारा बस्तर संभाग में रोज नक्सलियों को मारने, गिरफ्तार किये जाने या आत्मसमर्पण करवाने में सफलता मिल रही है। नक्सलवाद के खिलाफ इस लड़ाई में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से आशातीत सफलता मिल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...