झारखंड में विधायक रिकेश सेन ने नरगिस और रोजी के चेहरे पर लाई मुस्कान… स्कूल दूर होने की वजह से मुश्किलों का करना पड़ता था सामना, MLA ने गिफ्ट की दो साइकिल

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन पिछले 15 दिनों से झारखंड राज्य के दुमका लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए डंटे हुए हैं। इस दौरान दुमका लोकसभा अंतर्गत सभी विधानसभाओं में सामाजिक बैठक लेकर वो भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए पूरी टीम के साथ जनसंपर्क भी कर रहे हैं। आज मध्यान्ह अचानक इस क्षेत्र के एक घर पर कटहल का पेड़ देखकर विधायक रिकेश सेन रुके और इसी दौरान पेड़ के पास खड़ी दो स्थानीय छोटी बच्चियां उन्हें मिलीं।

सेन ने उनका नाम जाना और स्कूल के संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि स्कूल दूर है। इसलिए स्कूल तक जाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करती हैं।
बातों ही बातों में उन्होंने विधायक से साइकिल की डिमांड कर डाली। चूंकि विधायक रिकेश आज दुमका में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा में जा रहे थे, उन्होंने दोनों ही बच्चियों से वायदा किया कि एक घंटे बाद वह लौटेंगे और प्रयास करेंगे कि उनके लिए साइकिल ला सकें। सभा से लौटने के दौरान विधायक ने दो साइकिल लीं और दोनों बच्चियों को एक-एक साइकिल भेंट की।

साइकिल देखकर दोनों बच्चियों नरगिस और रोजी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लौटते समय विधायक ने उनके परिजनों को अपना मोबाइल नंबर भी नोट कराया और कहा कि इन्हें रोज स्कूल भेजना ताकि ये अच्छे से पढ़ सकें। उनकी पढ़ाई के संबंध में कोई भी दिक्कत आती है तो आप मुझे छत्तीसगढ़ में फोन करके बताइएगा जरूर ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...