दुर्ग के बाफना गोल्फ क्लब में बड़ा हादसा: ढलाई के दौरान दुर्घटना… 13 मजदूर घायल, पोर्च का स्ट्रक्चर भरभरा कर गिरा… सेंटरिंग में खड़े थे कई श्रमिक; देखिए Video

दुर्ग। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा स्थित बाफना गोल्फ क्लब का स्ट्रक्चर ढलाई के दौरान बुधवार को ध्वस्त हो गया। इस हादसे में कई मजदुर घायल हो गए। ढलाई के लिए तैयार 22 फिट ऊंचा क्लब हाउस का स्ट्रक्चर भरभरा कर एकाएक नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि, स्ट्रक्चर के ऊपर कई मजदूर खड़े थे, जो हादसे के बाद मलबे में दब गए। मामला जेवरा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की इस हादसे में 13 मजदुर घायल हुए है।

घायल मजदूरों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम 5 बजे सभी मजदूर ढलाई कार्य में लगे थे। 8 मजदूर ढलाई के दौरान 27 फिट ऊंचे पोर्च के ऊपर मौजूद थे 5 मजदूर नीचे थे, जिनमे दो श्रमिको को गंभीर चोट आई है। इनमे से 4 मजदूरों को जिला अस्पताल, 5 मजदूरों को महिमा अस्पताल और 4 मजदूरों को साईं अस्पताल केलाबाड़ी दुर्ग में भर्ती कराया गया। जिसके बाद कुछ मरीजों को बीएम शाह हॉस्पिटल में रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार कमजोर सेंटरिंग की वजह से यह हादसा हुआ है।

देखिए Video :-

हादसे की सूचना मिलते ही 112 की टीम वहां पहुंची। लोगों की मदद से सभी मजदूरों को अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसा बुधवार शाम 5 बजे दुर्ग जिले के ग्राम चिखली में हुआ है। दरअसल, काफी बड़े क्षेत्रफल में बाफना गोल्फ क्लब बन रहा था। इस क्लब के पोर्च की ढलाई का कार्य किया जाना था। इसके लिए ठेकेदार ने काफी कमजोर सेंटरिंग लगाई थी। बुधवार को जब मजदूर ढलाई का कार्य कर रहे थे उसी दौरान स्ट्रक्चर गिर गया और 13 मजदूर उसमें दब गए।

इस हादसे में घायल मजदूर सुखमनदास मानिकपुरी (40 साल) निवासी मठपारा दुर्ग, महेंद्र कुमार वैष्णव (34 साल) निवासी डौंडी बालोद, सुखचैन यादव (42 साल) निवासी पुरई उतई और उदय कुमार टेमरे (20 साल) निवासी बाफना बाड़ी चिखली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ लुकेश कुमार बंजारे (36 साल) निवासी कोसा बालोद, हेमलता चंदेल (32 साल) निवासी स्टेशन मरोदा भिलाई, पूर्णिमा कोसरे (43 साल) निवासी अंडा दुर्ग और डिलेश्वर साहू (27 साल) निवासी तेजू राइस मिल के पास दुर्ग को साई अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। बाकी मजदूर गोपाल राम (33 साल) मरोदा भिलाई, पुष्पा बारले (30 साल) मरोदा भिलाई, धर्म ठाकुर (32 साल) सिर्री बालोद, खिलावन साहू (34 साल) रिसाली भिलाई और प्रमिला साहू (37 साल) स्टेशन मरोदा भिलाई को महिमा अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...