उप स्वास्थ्य केंद्र चरोदा में “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… स्मोकिंग के धुंए से पास बैठे व्यक्ति को भी होता है अत्यधिक नुकसान

भिलाई। 31 मई को “वर्ल्ड नो टोबेको डे” के अवसर पर ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ चरोदा में उप स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा “तंबाकू निषेध पर जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र, चरोदा में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मी वर्षा सुल्लेरे ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस कार्यक्रम में मनुष्यो के सेहत पर तंबाकू उत्पादों और धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। आज तंबाकू का सेवन “मुंह के कैंसर” होने का सबसे बड़ा कारण है सिगरेट, बीड़ी से निकलने वाले धुंए से समीप बैठे व्यक्ति को भी अत्यधिक नुकसान होता है। इसमें लोगों को व्यसन मुक्त जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी श्रीमति वर्षा सुल्लेरे, शांता पाटिल समेत सामान्य जन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...