मरोदा ब्रिज से दो छात्राओं ने लगाई छलांग: एक की ऑन द स्पॉट मौत…मरने से पहले गई थी कॉलेज, दुर्ग पुलिस की जांच में खुलासा

भिलाई। स्थान-मरोदा ओवरब्रिज…दोपहर का वक्त था। ब्रिज सुनसान था। भरी दोपहरी होने की वजह से इक्का-दूक्का लोग नजर आ रहे थे। दो छात्राएं वहां पहुंची। दोनों चचेरी बहन है। दोनों अगल-बगल देखी। कोई नहीं दिखा तो जो सोचकर आई थी उन्होंने वो कदम उठा लिया।

– दोनों बहनें एकसाथ छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की।
– बड़ी बहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटी बहन गंभीर है।
– अस्पताल में उपचार जारी है।
– आसपास के लोग समझ नहीं पाए कि वहां पर क्या-कुछ हो गया।

– कुछ लोगों को ये लगा कि हादसे में दोनों गिर गए होंगे।
– लेकिन पता करने पर यह खुलासा हुआ कि दोनों खुदकुशी करने ओवरब्रिज पर चढ़े थे और दोनों ने छलांग लगा दी।
– एक की मौके पर ही मौत हो गई।
– सिर पर गंभीर चोटें आई थी।

– इस पूरे मामले के बारे में नेवई थाना प्रभारी ने भिलाई TIMES को बताया कि, उतई थाना क्षेत्र के डुमरडीह की रहने वाली 18 वर्षीय प्रियंका बांधे अपनी छोटी बहन को लेकर मरोदा ब्रिज पर पहुंची।
– दोनों बहन छलांग लगा दिए। प्रियंका बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है।
– जबकि छोटी बहन 16 साल की है।
– वह 10वीं की छात्रा है।

– दोनों ने खुदकुशी क्यों की है? इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
– नेवई थाना प्रभारी ने बताया कि, परिजनों से पूछताछ जारी है।
– छोटी बहन अस्पताल में है। बयान नहीं हो पाया है। लेकिन प्रथम दृष्टया जांच में यह पता चला है कि मामला प्रेम-प्रसंग का हो सकता है।
– स्पष्ट जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...