VIDEO: दुर्ग में कपल की लाश शिवनाथ नदी में मिली: दोनों एक-दूसरे से रस्सी में बंधे मिले…मर्डर या सुसाइड…? पुलिस कर रही जांच

भिलाई। जीते जी एक दूसरे के नहीं हो सके लेकिन मर कर एक हो गए। ऐसा दिल दहलाने वाली घटना महमरा एनीकट में पुलिस को देखने मिला है। जहां एक नाबालिग और युवक की लाश गमछे में एक साथ लिपटा हुआ मिला है। पानी मे तैरते हुए शव को पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर दोनों के शव को मर्र्च्यूरी में रखवा दिया है।

मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि मछली मार्केट सुपेला निवासी रितेश (रिकेश उर्फ डमरू)वर्मा 20 वर्ष 16 वर्ष की नाबालिग से बेपनाह लव करता था।

शादी को लेकर जब नाबालिग के परिजनों को इसके बारे में पता चला। तब इंकार कर दिया। नाबालिग को प्रेमी परिजनों ने बिहार छोड़कर आ गए थे लेकिन 30 मई को गांव से लौटकर आने के बाद प्रेमी रिकेश और नाबालिग की मुलाकात भिलाई के स्टेशन में हुई।

परिजनों को बिना बताए दोनों शिवनाथ नदी भागकर पहुंच गए। उसके बाद दोनों प्रेमी जोडा एक दूसरे को रस्सी से लपेटकर नदी में छलांग लगा दी। जिनकी लाश 2 जून की सुबह शिवनाथ मुक्तिधाम के पास शिव मंदिर के किनारे मिली। लाश मिलने के बाद आसपास के लोगो ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। तब मौके पर पुलिस पहुची।

बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी करता है लेकिन नाबालिग के परिजन संपन्न परिवार के है। घटना के बाद खबर लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंचे है। टीआई एसएन सिंह ने बताया कि प्यार मोहब्बत का चक्कर है। परिजनों को सूचना दी गई है। जांच के बाद कुछ कहा न सकता है। नाबालिग के हाथ मे एक कागज भी बरामद हुआ है। जिसमे उसके पिता का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...