CG में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: किराये के माकन में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… व्हाट्सप्प पर लड़कियों की फोटो देख आते थे ग्राहक

धमतरी। धमतरी जिले से एक बड़ी खबर आ रही हैं। धमतरी पुलिस ने किराये के माकन में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छत्तीसगढ़ के जिला धमतरी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई मेें मौके से पांच युवती और तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। महिला दलाल इन युवतियों को मोटी रकम का लालच देकर बुलवाई थी। ग्राहकों को व्हाट्सप्प पर लड़कियों की फोटो भेजकर महिला संचालक पूरा डील करती थी। पकड़ी गई लड़कियों में दो अन्य राज्यों से है।

दरअसल, कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक घर में चोरी छिपे देह व्यापार चलाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल डीएसपी विंकेश्वरी पिंदे के नेतृत्व में धमतरी कोतवाली पुलिस टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। दानी टोला, वार्ड जैविक खाद रोड स्थित सिन्हा के मकान को किराए में लेकर युवक-युवतियां देह व्यापार में लिप्त रंगे हाथ पकड़े गए।

मौके से 5 महिलाएं, 3 युवकों को गिरफ्द्वातार किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ सार्वजनिक आवासीय क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार का कार्य संचालित कर बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराने के तहत अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, एवं 7 का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सेक्स रैकेट में पकड़ी गई संचालिका महिला पहले भी देहव्यापार में पकड़ी जा चुकी है। महिला दलाल ग्राहकों से सौदा होने के बाद लड़कियों को कॉल करके अपने पास बुलाती थी। इसमें दो महिलाएं अन्य राज्य की रहने वाली है। जिसके संबंध में पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...