मांग भी भरेगी, सात फेरे भी लेगी, लेकिन कोई नहीं होगा दूल्हा, हनीमून भी अकेले ही… जानिये कौन है ये 24 साल की दुल्हन…

वडोदरा। शादी जिंदगी का सबसे यादगार मूवमेंट होता है, जिसके लिए हर लड़की अलग-अलग सपने देखती हैं। सबके मन में यही ख्याल चलता रहता है कि उनको होने वाला दूल्हा कैसा होगा। लेकिन गुजरात के वडोदरा से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां यहां की एक लड़की शादी तो कर रही है, लेकिन उसका कोई दूल्हा नहीं होगा। जबकि वह मांग भी भरेगी और लाल जोड़ा भी पहनेगी। आइए जानते हैं क्या इसकी वजह…

दरअसल, दुल्हन बनने जा रही यह लड़की 24 साल की क्षमा बिंदु है, जिसकी इसी महीने 11 जून को अपनी शादी होने वाली है। लेकिन , क्षमा किसी और से नहीं बल्कि खुद से शादी करने जा रही हैं। इस शादी में मेहमान भी होंगे, हालांकि उनकी संख्या बहुत सीमित होगी। लेकिन दूल्हे राजा नहीं होंगे। इतना ही नहीं वह हनीमून पर जाएगी, पर अकेली।

क्षमा ने दुल्हन बनने के लिए लहंगा से लेकर पार्लर और ज्वेलरी तक सब बुक कर दिया है। वह खुद से शादी करने की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई है। इस विवाह में वह पूरी रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे लेगी और यहां तक कि वे सिंदूर तक लगाएंगी। उसके दोस्त उसका साथ दे रहे हैं। गुजरात में संभवता इस तरह की सोलो शादी यह पहला मामला है।

मीडिया से बात करते हुए क्षमा ने बताया कि वह बचपन से नहीं चाहती थी की उसकी शादी हो, लेकिन दुल्हन बनने की ख्वाहिश थी। इसलिए उसने ऐसा फैसला लिया जिससे उसकी दोनों चाहत पूरी हो सकें। क्षमा ने कहा- इस तरह के विवाह को सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी कहते हैं। इस तरह की शादी को लेकर मैंने ऑनलाइन सर्च किया कि क्या किसी देश की महिला खुद से शादी की होगी। लेकिन कोई नहीं मिला।

क्षमा ने कहा कि वे देश में सोलो शादी करने वाली शायद पहली लड़की के तौर पर उदाहरण स्थापित करेंगी। उन्होंने बताया कि मेरे इस फैसले से कुछ लोग नाराज हैं, वह लोग भले ही इस शादी को गलत मानें, लेकिन मेरे माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने उसकी शादी को अपना आशीर्वाद दिया है।

क्षमा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है, उसका कहना है कि लोग उस इंसान से शादी करते हैं, जिससे वो प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं इसलिए आत्म विवाह कर रही हूं। शायद अपने देश में मैं सेल्फ-लव का एक उदाहरण सेट करने वाली ऐसी पहली लड़की बनने जा रही हूं।

बता दें कि क्षमा अपनी यह अनोखी शादी गोत्री मंदिर में करेगी। इसके बाद वो अकेले ही हनीमून पर जाने का फैसला भी किया है। हनीमून के लिए उसने गोवा को चुना हैं, जहां पर वह दो सप्ताह तक सिंगल एन्जॉय करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...