भिलाई में गैंगवार: धारदार हथियार से युवक की हत्या, पत्थर से सिर भी कुचला… पुलिस कर रही जांच

भिलाई। दुर्ग जिले में एक बार फिर से गैंगवार के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई है। इस बार पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के देवबलोदा गांव में एक युवक पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया फिर जब युवक जमीन पर गिर गया तो बड़े ही निर्मम तरीके से मृतक के सिर को भारी पत्थर से कुचल दिया गया। पुलिस की मने तो 8-9 लोगों ने मिलकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, वहीं कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

जहां पर हुई युवक की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात बुधवार देर रात 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 35 वर्षीय एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली के रूप में हुई है, वह चरोदा के सी केबिन के पास गांधीनगर देवबलोदा में रहता था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि ब्रूसली भी आदतन अपराधी किस्म का था। चर्चा है कि, पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या उसके बीच के लोगों ने की है। उन लोगों ने पहले ब्रुसली को शराब पार्टी के लिए बुलाया। सभी लोगों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद एक राय होकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जब वो वहीं पर ढेर हो गया तो पास पड़े पत्थर से उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया गया।

मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए हैं। भिलाई तीन पुलिस के साथ ही साथ क्राइम टीम को मिलाकर एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। दैनिक भास्कर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार,स्थानीय लोगों से ने बताया कि चिरंजीवी क्षेत्र में जुआ सट्टा खिलाने के साथ ही गांजा और शराब जैसे मादक पदार्थों की बिक्री करता था। इसे लेकर उसकी कई आपराधिक तत्वों से पुरानी दुश्मनी भी थी। उनके बीच क्षेत्र में गैरकानूनी काम करने के लिए अक्सर तनातनी होती थी। कई बार उनके बीच बड़ी मारपीट भी हो चुकी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...