दुर्ग SP ने जिले के केबल ऑपरेटर्स की ली मीटिंग: CCTV कैमरों की तार काटने की लगातार शिकायत के बाद पुलिस कप्तान शुक्ला ने दी सख्त चेतवानी… क्राइम सॉल्व करने में होती तकलीफ

भिलाई। दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई में दुर्ग-भिलाई के केबल ऑपरेटरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। शहर में सीसीटीवी कैमरों के केबल कटिंग की बढ़ती शिकायतों के चलते यह बैठक आयोजित की गई, जिससे सुरक्षा और विभागीय कार्यों में बाधा आ रही है।

इस बैठक का उद्देश्य शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सीसीटीवी कैमरों की निर्बाध कार्यक्षमता बनाए रखना था। पुलिस अधीक्षक ने सभी उपस्थित अधिकारियों और केबल ऑपरेटरों को मिलकर इस समस्या का समाधान करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने केबल ऑपरेटरों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में केबल कटिंग की कोई भी शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके जवाब में केबल ऑपरेटरों ने आश्वासन दिया कि ऐसी शिकायतें भविष्य में नहीं होंगी।

बैठक में भिलाई एडिशनल SP सुखनंदन राठौर, भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी, ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर, थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार लहरे, प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम निरीक्षक तापेश नेताम, और 50 से अधिक केबल ऑपरेटर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...