आचार संहिता हटते ही CG में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर: कांकेर को मिला नया कलेक्टर… आईएएस अभिजीत सिंह बने गृह विभाग के सचिव; देखें लिस्ट

रायपुर। लोकसभा चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के 3 अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर निकाला है। लोकसभा चुनाव में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद में पदस्थ 2011 बैच के IAS नीलेश क्षीर सागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वही 2012 बैच के IAS अभिजीत सिंह को कांकेर के कलेक्टर ​​​​​​​से स्थनांतरित कर गृह एवं जेल विभाग का विशेष सचिव बनाया है।

कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को सरकार ने वापिस बुला लिया है। अभिजीत पहले भी गृह विभाग में पोस्टेड रह चुके हैं। उनकी जगह पर एडिशनल सीईओ नीलेश श्रीर सागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है। जशपुर और महासमुंद जिले का कलेक्टर रहने के बाद उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्ट किया गया था।

वही, 2001 बैच के IAS वासु जैन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से ट्रांसफर कर अवर सचिव योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...