छत्तीसगढ़ में कब होगी मानसून की एंट्री? कई जिलों में हुई झमाझम बारिश… रायपुर-दुर्ग में रहा बादल का साया, राम मंदिर के गुंबद में गिरी बिजली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही बारिश की एंट्री होने वाली है। प्रदेश में रविवार-सोमवार तक मानसून के पहुंचने के आसार है। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद मौसम भी बदला है। रायपुर, दुर्ग में जहां बादल छाए रहे, वहीं कोंडागांव में झमाझम बारिश हुई। कोंडागांव में हो रही मूसलाधार बारिश में निर्माणाधीन प्राचीन राम मंदिर के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरी। मुंगेली में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं कुछ जिलों में मौसम विभाग द्वारा बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बस्तर में भी प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। अगले 3 दिनों में यह बस्तर पहुंच सकता है। कोंडागांव में बारिश के दौरान आसमान से कड़कती बिजली राम मंदिर के गुंबद से टकराया, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस तस्वीर को मंदिर के सामने रहने वाले युवक ने अपने मोबाइल के कैमरे पर कैद किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। राम मंदिर के सामने छत से युवक बारिश का वीडियो बना रहा था, तभी आसमान से कड़कती बिजली राम मंदिर के गुंबद से टकराता दिखा, जिसे युवक ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...