BSP के CPD में कार्यरत इंडस्ट्रियल Units ने CGM से की मुलाकात; RBI इंडेक्स देख रॉ मटेरियल का रेट करने की मांग की… MSME जिला उद्योग संघ के नेतृत्व में हुई बैठक

  • एमएसएमई जिला उद्योग संघ के नेतृत्व में बीएसपी अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • उद्योगपतियों ने डीपी एक्सटेंशन देने का किया फैसला

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के सीपीडी में काम करने वाले औद्योगिक इकाइयों के एक ग्रुप ने MSME जिला उद्योग संघ के नेतृत्व में गुरुवार, 6 जून को मुख्य महाप्रबंधक एसके गजभिए एवं महाप्रबंधक राजीव सोनटके से मुलाकात की। मशीनिंग के लिए लगने वाले रॉ मटेरियल में बेतहाशा वृद्धि से परेशान उद्योगपतियों ने मटेरियल का रेट ज्यादा होने से काम का वैल्यू नहीं मिल पाने के कारण काम कर पाने में असमर्थता जताई।

उन्होंने आरबीआई इंडेक्स के हिसाब से रॉ मटेरियल का रेट लगाने की मांग की, जिस पर बीएसपी अधिकारियों ने उद्योगपतियों को आस्वस्त किया कि इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण निकाल लेंगे। साथ ही उद्योगपतियों ने डीपी एक्सटेंशन देने का फैसला किया। एमएसएमई जिला उद्योग संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना ने परेशानियों का जिक्र करते हुए बीएसपी अधिकारियों को बताया कि वर्षों से आपका टेंडर आ रहा है लेकिन रॉ मटेरियल की कीमतों में बाजार रेट और आपके रेट में तीन गुना का अंतर है।

इंडेक्स के हिसाब से देखें तो जो मटेरियल 52 रुपए में मिल रहा है वहीं बीएसपी हमें 148 रुपए में दे रहा है ऐसे में हमें लॉस हो रहा है और ट्रांसपोर्टिंग में भी ज्यादा खर्च हो रहा है। हमारी मांग है कि रॉ मटेरियल की कीमत आरबीआई इंडेक्स के हिसाब से लगाया जाए ताकि रेट में एकरूपता बनी रहे और सभी को मटेरियल बराबर मिले। ऐसी स्थिति में हम ज्यादा से ज्यादा काम कर पाएंगे

उद्योगपतियों की बात को गंभीरता से लेते हुए बीएसपी अधिकारियों ने ऊपर नीचे का इंडेक्स देखा तो पाया कि बाजार रेट से तीन गुना ज्यादा रेट मटेरियल पर लगा हुआ है। मुख्य महा प्रबंधक श्री गजभिए ने उद्योगपतियों को आस्वस्त किया कि हम इस पर विचार करेंगे। साथ ही साथ उन्होंने उद्योगपतियों से अपेक्षा की कि जब तक आप लोगों का टेंडर फाइनल नहीं हो जाता, आप लोग 3 महीने के लिए काम न करने का निर्णय स्थगित कर दीजिए, ताकि प्लांट का कैपिटल रिपेयर ना रुके।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य महाप्रबंधक की बातों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए प्लांट हित में इसे स्वीकारा और अपने निर्णय को स्थगित कर दिया। जहां तक मटेरियल के रेट की बात है और उसमें वृद्धि करने का मुद्दा है मुख्य महाप्रबंधक श्री गजभिए ने कहा कि हम उस पर जो भी मैक्सिमम होगा उसे करेंगे। सीपीडी में पिछले 40- 50 वर्षों से हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं इसलिए आप लोगों का बेनिफिट जिसमें भी होगा किया जाएगा। मुख्य महाप्रबंधक एस के गजभिए का कहना था कि जो लोग डीपी एक्सटेंशन देंगे सिर्फ उन्हीं को काम दिया जाएगा जिस पर चमनलाल बंसल ने उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों पक्षों के बीच वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक श्री गजभिए एवं महाप्रबंधक श्री सोनटके ने की। एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना, चमन लाल बंसल, व्यास प्रसाद शुक्ला, देशराज यादव, अनिल शुक्ला, शिवम बंसल, रामकुमार बंसल, आदित्य सिंह गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...