राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में चयन, श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए बनीं उपकप्तान

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया है. महक अब श्रीलंका में होने वाली आगामी टी20 सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगी.

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए जून महीने का पहला पखवाड़ा दोहरी खुशियां लेकर आया है. इंडिया ए मेन्स टीम में आयुष पांडेय के चयन के बाद अब वुमेंस अंडर-19 इंडिया टीम में राजनांदगांव की खिलाड़ी महक नरवासे का चयन किया गया है. राजनांदगांव की खिलाड़ी महक 22 जून से श्रीलंका में खेलेंगी. श्रीलंका दौरे के लिए बोर्ड ने उन्हें उपकप्तान नियुक्त किया है.

CSCS की अंडर-15, अंडर-19 और सीनियर्स टीम का भी रहीं हिस्सा
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ से मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ी महक नरवासे का चयन श्रीलंका दौर में खेले जाने वाले T-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में किया गया है. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर से आने वाली महक पिछले वर्षो में छत्तीसगढ़ महिला अंडर 15 अंडर 19 अंडर 23 और सीनियर टीम का हिस्सा रही हैं.

21 जून से श्रीलंका में खेलेंगी महक
उल्लेखनीय है कि, वर्तमान में महक बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं. 22 जून से श्रीलंका और भारत के बीच अंडर-19 T-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जिसमें महक भारतीय टीम का हिस्सा होंगी.

श्रीलंका के खिलाफ भारत की T20 टीम
भाविका अहिरे (कप्तान) (विकेटकीपर), इरा जाधव, तनिष्का शर्मा, ईश्वरी अवसरे, अवनी चावड़ा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवासे (उपकप्तान), काशवी कांदिकुप्पा, मनियार मैत्री, गौरी गोयल, जान्हवी विरकर, अनादि तागड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना:...

कवर्धा (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक कौशल्या साय के साथ कबीरधाम जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...