CG News : लिफ्ट देने के बहाने आदिवासी महिला से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़। साल्हेवारा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी महिला को लिफ्ट देने के बहाने उससे छेड़छाड़ की गई. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला साल्हेवारा थाना क्षेत्र का है. जहां 8 जून को 25 वर्षीय महिला चूल्हा खोदरा जंगल तालाब इलाके में मनरेगा कार्य के लिए फोटो खिंचवाने के लिए जा रही थी. वह पैदल ही जा रही थी, इसी दौरान बाइक सवार सिरताज खान और उसका साथी वहां से गुजर रहे थे. दोनों ने महिला से पूछा कहां जा रही हो? जवाब मिला कि मनरेगा के काम से जा रही हूं. बाइक सवारों ने कहा कि हम भी उसी तरफ जा रहे हैं, छोड़ देते हैं.

पीड़ित महिला भरोसा करके बाइक पर बैठ गई. कुछ दूर जाने के बाद दोपहर 3 बजे के आसपास बांधाटोला में बाइक रोकी. खेत में ले जाकर महिला से छेड़छाड़ करने लगे. पीड़िता ने चिल्लाना शुरू कर दिया. इससे घबराकर आरोपी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग गए. यहीं मोटरसाइकिल आरोपियों तक पहुंचने सबसे बड़ा सुराग बनी.

एसटी-एससी एक्ट तहत मामला दर्ज
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों सिरताज खान और रितेश मारकंडे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है. इस मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...