सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के खिलाफ रायपुर के गंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
पीड़िता ने नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी नायब तहसीलदार फरार हो गया है।


वहीं, पीड़िता ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

