स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, तीतुरडीह में हुआ “हैप्पीनेस सेमिनार” का आयोजन, 5 दिन के कार्यशाला में इन चीजों का बताया गया महत्व

दुर्ग। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, तीतुरडीह में ‘चेतना विकास मूल्य शिक्षा’ के माध्यम से पांच दिवसीय “हैप्पीनेस सेमिनार” का आयोजन किया गया। जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता व मुख्य आयोजक की भूमिका का निर्वहन विद्यालय की प्राचार्य प्रेमलता तिवारी ने की तथा इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्याता के. आर. साहू तथा पर्यावरण विद परसराम साहू इस कार्यशाला के रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानव मूल्यों की विकास द्वारा सुखी जीवन कैसे जियें की समझ को उत्पन्न करना था। पांच दिवसीय शिविर में वक्ता के. आर. साहू ने जीवन को परिभाषित करते हुए उसके महत्व को समझाया, अस्तित्व, आवश्यकता के भेद तथा रूचि, मूल्य और लक्ष्य के महत्व को श्रोतागण के समक्ष रखा तथा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में प्राचार्या तिवारी, के. आर साहू व परसराम द्वारा पौधा रोपण करते हुए सभी लोगों शपथ दिलाया गया की वे अपने अपने घर के विद्यालय के आस पास अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण करेंगे। कार्यशाला के समापन में प्राचार्या द्वारा उपस्थित वक्ता व अतिथि को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया तथा आभार प्रकट करते हुए समय समय प्र ऐसे उपयोगी कार्यशाला आयोजित करते रहने की पालको को आश्वासित किया| इस सम्पूर्ण कार्यशाला में प्राचार्य के साथ पंकज साहू, स्वीटी वर्मा, इबरत आफरीन, सुखदीप सिंह भट्टी, शैलेश पृथवानी, सुमन साहू, यामिनी वर्मा, अभिषेक रात्रे, घनश्याम पटेल, पवन यादव व अन्य स्टाफ सहित संख्या में पालक गण भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...