लोकसभा चुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू: नगरीय प्रशासन विभाग ने कलेक्‍टरों को जारी किया आदेश… वार्डों के परिसीमन के लिए निर्देश जारी

रायपुर। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव से पहले प्रदेश के सभी शहरों के वार्डों का जनसंख्या के हिसाब से परिसीमन किया जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्‍य के सभी कलेक्‍टरों को पत्र लिखकर वार्डों के परिसीमन कराने का आदेश दिया है। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसावराजु एस. की तरफ से जारी इस आदेश में 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डों का परिसीम करने के लिए कहा गया है।

कलेक्‍टरों को जारी पत्र में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव ने लिखा है कि राज्य के नगरीय निकायों का आम निर्वाचन नवम्बर / दिसम्बर 2024 में होना है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 10 की उपधारा (3) तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 की उपधारा (3) अनुसार वार्डो की रचना इस प्रकार से की जाएगी कि प्रत्येक वार्ड की जनसंख्या पूरे निकाय क्षेत्र में यथासाध्य एक जैसी होगी तथा वार्ड में सम्मिलित क्षेत्र संहृत क्षेत्र हो। जनगणना निदेशालय द्वारा जनगणना 2011 के जनसंख्या संबंधी आंकड़ो का प्रकाशन किया जा चुका है, प्रत्येक वार्डो की जनसंख्या में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए नये सिरे से वार्डों का परिसीमन किया जाना आवश्यक हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...