दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, शहीद पंकज विकम सम्मान, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्राफी हेतु अनुशंसाएँ आमंत्रित की जा रही हैं। इसके साथ-साथ वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाडियों को नगद राशि पुरस्कार, खेलवृति एवं खेल संघों से प्रेरणा निधि हेतु भी अनुशंसाएँ आमंत्रित की जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग के सहायक संचालक से मिली जानकारी के अनुसार पुरस्कार के आवेदन पत्र का प्रारुप विज्ञापन संचालनालय के विभागीय वेबसाईट https://sportsyw.cg.gov.in में उपलब्ध है। जिला कार्यालय/संचालनालय में सभी आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 है। अन्य जानकारी के लिए आवेदक जिला कार्यालय/संचालनालय में सम्पर्क कर सकते है।
CG – राज्य खेल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, इस लिंक में जा के कर सकते है अप्लाई, 30 जून है अंतिम तारीख

खबरें और भी हैं...संबंधित
छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...
Aditya -
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...
सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...
Aditya -
दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...
राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...
Aditya -
दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...
छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...
Aditya -
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...
