CG – नकली पुलिस वाला चढ़ा असली पुलिस के हत्थे: वर्दी पहनकर लोगों को दिखाता था धौंस… धमकी देकर युवक करता था अवैध वसूली… ऐसे आया आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

नकली पुलिस वाला चढ़ा असली पुलिस के हत्थे

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी का भंडाफोड़ किया है। 26 साल का एक युवक नकली पुलिस बनकर अवैध वसूली करता था। मामला थाना बोरतलाव क्षेत्र की यह वारदात है। बोरतलाव नक्सल प्रभावित क्षेत्र और महाराष्ट्र बॉर्डर के करीब होने की वजह से वह मौके का फ़ायदा उठाता रहा। आखिरकार वह असली पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।

मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ से 14 किलोमीटर दूर ग्राम बोरतलाव क्षेत्र में गुप्तेश्वर उर्फ टिल्लू तिवारी उम्र 26 वर्ष थाना गातापार जिला के. सी. जी. के ग्राम चगुर्दा का रहने वाला युवक पुलिस की वर्दी पहन कन्धे में 2 स्टार लगा कर ग्रामीणों को धमका चमका कर अवैध वसूली करने का काम कर रहा था। जिसकी सूचना मुखबिर के जरिए से बोरतलाव थाना प्रभारी मिलन सिंह को मिली। पुलिस को पता चला कि, एक व्यक्ति पुलिस के चितकबरे ड्रेस में दो स्टार लगाकर ग्राम बोरतलाव आबकारी नाका के पास घूम रहा है और लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली कर रहा है।

सूचना तस्दीक पर थाना प्रभारी और स्टाफ मौके पर पहुंचकर देखा काफी लोग खडे थे तथा एक व्यक्ति पुलिस की चितकबरे रंग की वर्दी पहने तथा कंधे पर दो-दो स्टार लगाये हुये मिला। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना आरोप स्वीकार किया। आरोपी के ऊपर वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...