बलौदाबाजार मामला: भिलाई नगर MLA देवेंद्र ने उपद्रव की घटना को बताया गलत… कहा- राज्य सरकार सतनामी समाज के बेकसूरों पर कर रही कार्रवाई, धरना स्थल पर मौजूदगी को लेकर क्या बोले कांग्रेस विधायक?

भिलाई। बलौदाबाजार में सतनामी समाज के धरने के बाद हुए उपद्रव और हिंसा की घटना पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने प्रतक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को गलत बताते हुए कहा है कि, राज्य सरकार द्वारा इस घटना में बेकसूर समाज के लोगों पर कार्रवाई की जा रही है वो गलत है। पुलिस प्रशासन को जिन्होंने हिंसक घटना को अंजाम दिया है, उन पर कार्रवाई करना चाहिए। देवेंद्र यादव ने कहा कि बलौदा बाजार जिले में स्थित अमर गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को क्षतिग्रस्त करने के मामले में सतनामी समाज धरने पर बैठा था। इस दौरान रायगढ़ जाते समय वो भी एक घंटे के लिए वहां गए थे।

उन्होंने समाज के द्वारा वहां धरना का समर्थन किया। उनके वहां से निकलने के कुछ समय बाद पता चला कि वहां भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया है। विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि वहां कानून व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी प्रशासन की थी और प्रशासन अगर इसमें फेल है तो सरकार को उन प्रशासनिक चूक में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा जो हिंसक घटना हुई है वो पूरी तरह से गलत है। वो इसके विरोध में है, लेकिन इस घटना की आड़ में जो बेकसूर लोगों पर कार्रवाई की जा रही है वो भी गलत है। इसलिए उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इसमें बेकसूरों पर कार्रवाई ना की जाए।

विधायक देवेंद्र ने बताया कि समाज के लोगों का उनके पास फोन आया था। वो रायगढ़ जाते समय कल वहां पहुंचे थे। वो खुद धरने में शामिल हुए थे। धरना शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था औऱ् जब रायगढ़ पहुंचे तब उन्हें पता चला कि वहां हिंसा हो चुकी है। ये कार्य कुछ उपद्रवी लोगों के द्वारा किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग हिंसा में शामिल नहीं थे, निर्दोष हैं तो फिर उन पर कार्रवाई की जा रही है। उन्हें जेल में क्यों डाला जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए खुलेंगे महिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जिला मुख्यालयो में महिला पिंक थाने खुलेंगे। इसके लिए कार्य योजना तैयार की...

भिलाई: नशे में धुत कार चालक ने बछिया को...

- मौके पर गौरक्षक संजय साहू और आदित्य नाग पहुंचे - पशुसेवक और एक्टिविस्ट आदर्श राय ने दर्ज कराई FIR - BNS की धारा 325 और...

छत्तीसगढ़ में गाय के साथ दुष्कर्म, हिंदू संगठन की...

डोंगरगढ़. छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गाय से युवक ने अपनी हवस की आग बुझाई. इस...

YouTuber युवती का अश्लील वीडियो बनाने का मामला: बाथरूम...

YouTuber युवती का अश्लील वीडियो बनाने का मामला डेस्क। झारखंड में एक यूट्यूबर युवती का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। दरअसल, लड़की...

ट्रेंडिंग