विजन डॉक्यूमेंट ‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’: योजना मंत्री ओपी चौधरी की पाती, मंत्रियों-विधायकों से मांगे गए सुझाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित एवं योजना मंत्री ओपी चौधरी ने विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन@2047 के लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सभी मंत्रियों और विधायकों को पत्र लिखकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने सुझाव देने का आग्रह किया है। सुझाव 30 जून तक मंगाए गए हैं। सुझाव लिखित में या फिर वेब पोर्टल मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ के जरिए दिए जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना की है। इस परिकल्पना को साकार करने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2024 में घोषणा की गई थी कि राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर 2024 को राज्य का विजन डॉक्यूमेंट ‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’जारी कर प्रदेश की जनता जनार्दन को समर्पित किया जाएगा।

राज्य शासन ने ‘‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’’ से संबंधित विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने का जिम्मा राज्य नीति आयोग को सौंपा है। इस संबंध में आयोग द्वारा सभी विभागों, सेक्टर विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया जा रहा है।

योजना मंत्री चौधरी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भी विकसित छत्तीसगढ़ की उनकी परिकल्पना साझा करने के लिये आयोग ने एक वेब पोर्टल ‘मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ तैयार किया गया है। जिसके जरिए वे अपने सुझाव दे सकते हैं।

मंत्री चौधरी ने मंत्रियों और विधायकों को लिखे पत्र में कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के संबंध में वे अपने सुझाव 30 जून 2024 तक सदस्य-सचिव, राज्य नीति आयोग, नीति भवन, नवा रायपुर को या फिर आयोग के वेब पोर्टल श्मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ (https://sdgspc.cg.gov.in/viksitcg/#home) के जरिए भेज सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...