भिलाई में 1 हजार वर्गफुट पर बनने वाले घरों में CCTV होगा अनिवार्य: विधायक रिकेश सेन ने की पहल… महापौर से की चर्चा; जानिए MLA ने क्या कहा?

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में जल्द अब सभी घरों में जो एक हजार वर्गफुट और उससे अधिक के प्लॉट पर घर बना रहा है, ऐसे मकान मालिकों को बहुत जल्द अपने घर में सीसीटीवी लगाना जरूरी हो जाएगा। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में भिलाई नगर निगम महापौर से चर्चा कर शीघ्र ऐसा प्रस्ताव सामान्य सभा में लाने कहा है। विधायक रिकेश सेन ने बताया कि अब तक एक हजार वर्गफुट और उससे बड़े भूखंड में जैसे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को आवश्यक माना जाता था उसी तरह अब ऐसे निर्माणाधीन मकानों में सीसीटीवी लगाने के बाद ही मकान मालिकों को भवन पूर्णता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

सेन ने कहा कि घर बनाने के बाद जैसे हम सभी लाखों रूपये इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और माडुलर किचन सहित पीओपी आदि में खर्च करते हैं, उसी तरह मात्र 5 से 10 हजार रूपये में सीसीटीवी सेटअप लगवा ही सकते हैं क्योंकि सीसीटीवी न केवल घर की सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी है बल्कि वह चोरी या अन्य घटना दुर्घटना को रोकने में भी सहायक होता है। इसलिए मैंने निगम महापौर से चर्चा कर इस बावत प्रस्ताव सामान्य सभा में लाए जाने कहा है ताकि लोग अपने घरों में आवश्यक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सीसीटीवी सेटअप लगा कर निगम से भवन पूर्णता प्रमाण पत्र हासिल कर सकें।

विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा के सभी नागरिकों, व्यावसायिक संस्थानों व व्यापारियों‌ और प्रायवेट कालोनीवासियों से भी अपील की है कि सीसीटीवी सिस्टम आप अपने स्टोर या बिल्डिंग के मुख्य क्षेत्रों में अवश्य लगाएं। सीसीटीवी कैमरे बिल्डिंग के कोनों में, प्रवेश द्वार और निकास द्वार के सामने और चेकआउट काउंटर के पीछे लगाया जा सकता है। खासकर कैमरों की स्थिति उन छवियों और कोणों को पर भी कार्य करती है जहां सामान्यतः हम सबकी नजर नहीं पड़ती है। सीसीटीवी सिस्टम सुरक्षा और संरक्षा को बढ़ाकर आपके व्यवसाय के स्वास्थ्य और लाभप्रदता में भी बहुत मदद करता है।

शहर को सुरक्षित और संरक्षित रखने में सीसीटीवी का उपयोग विभिन्न प्रकार के सुरक्षा उद्देश्यों के लिए किया जाता है, जिसमें संवेदनशील क्षेत्रों में परिधि सुरक्षा बनाए रखना, यातायात की निगरानी करना, खतरनाक स्थानों की निगरानी करना और सबसे महत्वपूर्ण रूप से इमारतों और सूने मकान की सुरक्षा को बनाए रखना शामिल है। भिलाई निगम द्वारा सीसीटीवी को कम्पल्सरी किए जाने से लोगों में जागरूकता आएगी और हम अपने घर के अतिरिक्त आस पास के क्षेत्र को भी सुरक्षित और संरक्षित रखने में मददगार होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...