सड़क पर ठेला लगाने वालों का निगम ने काटा चालान: रोड जाम और कचरा फैलाने की शिकायत पर कार्रवाई… 22 व्यापारियों से वसूला गया फाइन

भिलाई। भिलाई में रोड पर ठेला लगा कर व्यापर करने वालों के खिलाफ निगम ने चालानी कार्रवाई की है। निगम भिलाई द्वारा रोड के ऊपर अवैध रूप व्यापार, फल बेचने, खाने की सामग्री बेचने वालों, कुल्फी, फालूदा, चाट गुपचुप, मोमोज, जलजीरा बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। निगम भिलाई का राजस्व विभाग की टीम द्वारा सुपेला घड़ी चौक से लेकर के गदा चौक तक रोड के ऊपर व्यवसाय कर रहे थे। निगम ने बताया कि, इन्हें मना करने के बाद भी नहीं मानते हैं।

निगम से मिली जानकारी देते हुए बताया कि, नगर निगम का तोड़फोड़ का दल जब जाता है, तब सब भाग जाते हैं। इधर.उधर गली में छिप जाते हैं कुछ देर बाद फिर अपनी दुकान लगा लेते हैं ऐसे व्यापारियों पर चलानी कार्रवाई की गई रुपए 8400 का चालान 22 दुकानों से काटा गया। यह वही व्यापारी है जो रोड के ऊपर गंदगी फैलाते हैं डस्टबिन का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं रात को व्यवसाय करने के बाद पूरा कचरा छोड़कर वहीं या नाली में फेंक करके चले जाते हैं।

निगम ने बताया कि, रोज वो लोग आकर के ठेला लगा लेते हैं और रोड को जाम करते है जिससे गंदगी फैलता है नगर निगम स्थल का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचा उसके ऊपर जो लोग मिले उनके ऊपर कारवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रमुख रूप से जोन के सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, धीरज साहू, जेपी तिवारी, अंजनी सिंह, आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...