CG – सड़क हादसे में गई जीजा-साले की जान: पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर, जीजा-साले की हो गई मौत, हादसा इतना भयानक की बाइक के उड़ गए परखच्चे

सड़क हादसे में गई जीजा-साले की जान

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जीजा-साले की मौत की खबर सामने आई है। दोनों की मौत सड़क हादसे में हुई है। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब पिकअप वाहन और बाइक में जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसा कटघोरा थाना इलाके के कसनिया की बताई जा रही है, फिलहाल मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बाइक चलाने के दौरान बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और फिर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही छोटा हाथी वाहन से जा टकराया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एंबुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को अचेत हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतकों का नाम मनीष चौहान निवासी ग्राम मल्दा और संतोष चौहान निवासी चांपा बताए रहे है। बताया जा रहा है कि चांपा से घर लौटते वक्त ये हादसा हुआ है,इधर सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरु कर मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...