सड़क पर रेत का ढेर रखना पड़ा महंगा… नगर निगम ने लगाया जुर्माना, आयुक्त ने कहा- सड़क पर निर्माण सामग्री मिली तो होगी कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग में नगर निगम द्वारा सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री के मालिकों पर कार्रवाही शुरू हो गई है। भवन निर्माण सामग्री के कारण यातायात बाधित होता ही है साथ ही गंदगी भी होती है। ऐसी ही कार्रवाई के लिए आज मेम कुमारी देवांगन वार्ड क्रमांक 21 आशा नगर द्वारा सड़क पर अवैध रेत रखा हुआ था नगर निगम के भवन निरीक्षक विनोद मांझी ने स्वास्थ्य विभाग के वार्ड 21 के सुपर वाइजर के संग एक हजार रुपये का जुर्माना भी ठोंका। इस कार्रवाई से ऐसा करने वाले बाकी लोगों में दहशत व्याप्त है।

भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। कार्रवाई के लिए आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा भवन शाखा व निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को दायित्व सौपा गया है। सड़क पर भवन सामग्री की शिकायत या निरीक्षण के दौरान पाए जाने पर कार्यवाही की जावेगी। उक्त संबंध में भवन शाखा अधिकारी,स्वास्थ्य अधिकारी,स्वच्छता निरीक्षकों को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गये है।

इसी कड़ी में गुरुवार को कार्यवाही की गई और सड़क पर निर्माण सामग्री रखे जाने पर एक हजार रुपए जुर्माना वसूले गए।भवन निरीक्षक विनोद मांझी द्वारा स्वामी-संचालक को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उसे शाम तक सड़क से रेत का ढेर व इट को हटाने को कहा गया है। अवैध सामाग्री नहीं हटाने पर जब्ती के साथ साथ और अधिक जुर्माना अधिरोपित की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। सड़क पर भवन निर्माण सामग्री मिली तो होगी कार्रवाई।घरों के बाहर सड़क किनारे व दुकानों के बाहर भवन निर्माण संबंधी मेटेरियल के संबंध में समझाईश दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...