छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर: 8 माओवादी मारे गए… 1 जवान शहीद और 2 जवान घायल, घायलों को एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर; CM साय ने जताया दुख

  • File Photo

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में एनकाउंटर चल रहा है। एनकाउंटर में 8 माओवादियों की मारे जाने की खबर है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ में STS का 1 जवान शहीद भी हो गया है और वहीं दो अन्य घायल हैं, जिन्हें रायपुर एयर लिफ्ट किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से DRG और STF के करीब 1400 जवानों ऑपरेशन के लिए रवाना हुए। एक दिन पहले भी जवानों की इस संयुक्त टीम के साथ दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी हुई थी। आज 15 जून की सुबह से फिर मुठभेड़ हो रही है। अफसरों का कहना है कि जब जवान लौटेंगे तब और जानकारी मिल पाएगी।

CM विष्णु देव साय ने दुख जताते हुए कहा कि, नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और 2 जवानों के घायल होने की भी दुःखद खबर आ रही है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...