रिसाली में विधायक, महापौर, निगम कमिश्नर और सैकड़ों नागरिकों ने तालाब सफाई का लिया संकल्प… MLA ने पकड़ा फावड़ा, नागरिकों ने उठाया कचरा

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम द्वारा कैच द रैन अभियान के तहत शनिवार को वार्ड 17 शिव पारा स्टेशन मरोदा स्थित शीतला तालाब की सफाई की गई। जिसमें दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने तालाब के भीतर फैले जलकुंभी को निकालने फावड़ा उठाया। वही महापौर शशि सिन्हा और आयुक्त मोनिका वर्मा का सहयोग करने सैकड़ों लोगों ने कतार में खड़े हो कर सफाई अभियान में हाथ बढ़ाया।

तालाब की सफाई करने विधायक ललित चंद्राकर सुबह से ही शिव पारा पहुंच गए थे। तालाब सफाई अभियान में एम आई सी अनूप डे, सोनिया देवांगन, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, पार्षद गजेंद्री कोठारी, रमा साहू, ममता सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र सिंह, विधि यादव, सविता धवस, सीमा साहू, ईश्वरी साहू, मनीष यादव, जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शैंडे आदि शामिल हुए।

उन्होंने पहले नागरिकों से चर्चा की, फिर तालाब को साफ करने आम लोगों से सहयोग की अपील की। विधायक और महापौर का सयोग करने आम लोगो सहज रूप से तैयार हो गए। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने महापौर, एम आई सी, पार्षद और रिसाली मंडल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जलकुंभी, पालीथीन को तालाब से बाहर निकाला। दो घंटा से अधिक समय तक चले इस अभियान में दो टैक्टर ट्राली से अधिक कचरा निकाला गया। विधायक ने अंत में शहर के प्रत्येक तालाब को साफ रखने नागरिकों को सजग रहने कहा।

विधायक ने अतिक्रमण कर चलाए जा रहे कबाड़ की दुकान को हटाने निर्देश दिए। नागरिकों का कहना था कि कबाड़ी न बिकने वाले समान की छटाई कर तालाब में फेंक देता है। विधायक ने निगम अधिकारियों से कहा कि नागरिक की शिकायत दूर हो यही उनकी प्राथमिकता है।

सफाई अभियान के बाद विधायक ललित ने तालाब के आस पास के क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने तालाब के किनारे खाली जगह पर पौध रोपण करने निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि तालाब किनारे हराभरा होने से नागरिकों को अच्छा वातावरण मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोरबा में मोबाइल को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद...

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने...

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर की गिरफ्तारी : CM...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी...

दुर्ग में सड़क हादसे के मामले में पिता को...

दुर्ग में सड़क हादसे के मामले में पिता को भी सजा, बिना लाइसेंस बेटे को दी थी बाइक; कोर्ट ने सुनाया 3 माह का...

कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्योत्सव के...

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है। वे 3 नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के...