महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर की गिरफ्तारी : CM साय ने जताई खुशी, बोले- CBI के लगातार प्रयासों का मिला नतीजा

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस कार्रवाई को जांच एजेंसियों की बड़ी सफलता बताते हुए CBI और सभी केंद्रीय एजेंसियों को बधाई दी है।

2 नवंबर को दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सौरभ चंद्राकर को पकड़ने के लिए CBI लगातार प्रयास कर रही थी। आखिरकार उसे ओमान से भारत लाने में सफलता मिली है। यह जांच एजेंसियों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

महादेव सट्टा मामले की जांच पर टिकी नजरें

मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई के लिए CBI और केंद्रीय एजेंसियों की सराहना की। सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी के बाद अब महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा : 9 जिलों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। चक्रवात 'अर्नब' के बाद अब बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान...

कोरबा में मोबाइल को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद...

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने...

दुर्ग में सड़क हादसे के मामले में पिता को...

दुर्ग में सड़क हादसे के मामले में पिता को भी सजा, बिना लाइसेंस बेटे को दी थी बाइक; कोर्ट ने सुनाया 3 माह का...

कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्योत्सव के...

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है। वे 3 नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के...