भिलाई में बाल बाल बची युवक की जान: चलती ट्रैन में चढ़ते वक्त फिसला हाथ, प्लेटफार्म और ट्रैन के गैप में गिरने से पहले… RPF जवान ने खींच कर बचाई जान; CCTV फुटेज आया सामने; देखिए Video

भिलाई। दुर्ग जिले के पावर हाउस स्टेशन में शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई। दरहसल, चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक व्यक्ति फिसल कर पटरियों के बीच आने ही वाला था की आरपीएफ के प्रधान आरक्षक ने दौड़कर उसक जान बचा ली। आपको बता दें कि यह घटना कल शाम की है जब ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर अमरकंटक एक्सप्रेस पहुंची थी। यात्री की पहचान परमेंद्र पांडेय निवासी शुभम विहार, बिलासपुर की रूप में हुई है।

देखिए Video :-

मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से जैसे ही रवाना होने‌ लगी। चलती ट्रैन में चढ़ने के प्रयास में परमेंद्र का हाथ फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रैन के मध्य गैप से ट्रैक की ओर खिचाने लगा। इस दौरान ड्यूटी पर उपस्थित प्रधान आरक्षक एस के तिवारी ने उसे बचाया।

गाड़ी संख्या 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर 18:42 बजे आगमन कर 18.44 बजे प्रस्थान की। यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में यात्री को बिठाकर पानी पिलाकर रेस्ट कराया गया फिर दूसरी ट्रेन से रवाना किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...