भिलाई के हाई सिक्योरिटी कॉलोनी में 40 लाख की चोरी: NSPCL कॉलोनी में 24 घंटे गॉर्ड और CCTV का रहता है सर्विलांस… चोरी की वारदात से हुए सब हैरान; कैमरा फुटेज में दिखे 4 चोर…

भिलाई। भिलाई में हाई सिक्योरिटी NSPCL कॉलोनी में चोरी की वारदात हुई है। आपको बता दें कि, रुआंबाधा क्षेत्र स्थित NSPCL कॉलोनी में गॉर्डस की टाइट सिक्योरिटी रहती है। शातिर चोरों ने दो घरों में करीबन 40 लाख से ज्यादा की चोरी की है। मिली जानकारी के अनुसार, इसमें एक मकान से 24 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ, वहीं दूसरे मकान के मालिक के आने पर सटीक आकलन किया जाएगा।

NSPCL ​​​​​​​कॉलोनी में गेट पर 24 घंटे गार्ड की तैनाती रहती है। पूरा कॉलोनी CCTV सर्विलांस में रहते है। यहां रहने वाले अधिकारियों के घरों में भी CCTV कैमरे लगे हैं। इसके बावजूद चोरी की वारदात से हर कोई हैरान है। भिलाई नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिलाई नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी NSPCL कॉलोनी के ब्लाक-C/5 क्वाटर-8 निवासी ATPC सेल पावर कंपनी लिमिटेड के सीनियर मैनेजर मयुरेश मोनल (37 वर्ष) के यहां हुई है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। 14 जून को अपने परिवार के साथ हैदराबाद गए थे।

DB डिजिटल में प्रकाशित खबर के अनुसार, 17 जून को जब वह लौट रहा था तो सुबह 7.10 बजे उसके पड़ोसी निशांत जैन का फोन आया। उसने बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला है। मयूरेश ने निशांत को बताया कि उसने मेन गेट बंद कर दिया है। इसके बाद निशांत ने उस जगह की फोटो खींचकर उसे भेजी। फोटो देखते ही वह समझ गया कि उसके घर में चोरी हो गई है। उन्होंने इसकी जानकारी कंपनी के एचआर प्रमुख परिमल सिन्हा को फोन से दी। इसके बाद पुलिस में जानकारी दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूरे घर का मौका मुआयना किया। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जिनके घर में चोरी हुई उन्होंने ने बताया कि वह जब अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। अलमारी में रखे सामान और कपड़े सब बिखरे पड़े थे। घर में रखी अलमारी के दरवाजे खुले थे। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से 350 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी, डायमंड की अंगूठी और 25 हजार नकद सहित करीब 24 लाख रुपए की चोरी करके ले गया है। पुलिस का कहना है कि दूसरे घर के मालिक नहीं पहुंचे हैं। उनके आने पर उनके यहां हुई चोरी का आकलन किया जाएगा। NSPCL में सभी जगह CCTV कैमरे लगे हैं। पुलिस ने CCTV कैमरे का फुटेज चेक किया है। पुलिस को उसमें 4 आरोपियों के फुटेज मिल गए हैं। पुलिस का कहना है कि वह फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...