बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से फटाका फोड़ने वालों पर दुर्ग ट्रैफिक पुलिस सख्त: 8 चालकों का चालान कटा और साइलेंसर भी जब्त… लाइसेंस भी होंगे रद्द! आप भी दे सकते हैं जानकारी

भिलाई। दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकलने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस ने कुल 8 बुलेट वाहन में मोडीफाई सायलेंसर लगाकर चलने वाले चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई कर सायलेंसर जब्त किया। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, यदि आपके क्षेत्र मे ऐसा कोई लापरवाह वाहन चालक, मोडिफाईड सायलेंसर से तेज आवाज वाले वाहन चालक हो तो यातायात पुलिस हेल्प लाईन नम्बर 94791-92029 पर व्हाट्सप करे।

पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर और सतीश ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया एवं यातायात हेल्प लाईन नंबर पर आये शिकायत पर वाहन के विडियो एवं फोटो के आधार पर निरंतर कार्रवाई कर रही है। जिसमें कल दिनांक 16.06.2024 को सिविक सेन्टर भिलाई में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कुल-08 बुलेट वाहन में मोडिफाई सायलेंसर लगाकर वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध कार्यवाही कर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई कर सायलेंसर जब्त किया गया।

यातायात पुलिस दुर्ग निरंतर प्राप्त ऐसे शिकायत फोटो वीडियों के आधार पर वाहन के नंबर से संबंधित वाहन मालिक का पता कर उन्हें नोटिस जारी की जा रही है और चालक को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाईश देते हुए कार्रवाई की जा रही है। संबंधित वाहन चालक का लायसेंस भी निलंबित कराया जा रहा है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

यातायात पुलिस दुर्ग सभी ने सभी परिजनों से अपील कि है की वे अपने बच्चों को ऐसी लापरवाही करने से मना करे एवं उन पर विशेष ध्यान दें कि वे बिना नंबर एवं रेस ड्रायविंग वाहन चालन तो नहीं कर रहे है। यदि आपके क्षेत्र में भी ऐसा कोई वाहन चालक हो जो जानबूझकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा है या मोडिफाईड सायलेंसर का प्रयोग कर रहा है तो वाहन के साथ फोटो या वीडियों यातायात हेल्प लाईन नंबर 9479192029 पर भेजें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...