अरबपति महाठग “शिवा साहू” मॉल से गिरफ्तार: FIR के बाद महीनों से था फरार… 5 और साथी भी पकड़े गए, सवा 2 करोड़ के फ्रॉड का है मामला; जानिए

रायपुर। “शिवा साहू” पिछले दिनों ये नाम अपने सोशल मीडिया समेत तमाम न्यूज़ मीडिया में जरुर सुना होगा। छत्तीसगढ़ का महाठग मोस्ट वांटेड अरबपति शिवा साहू आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अरबपति महाठग शिवा साहू को पुलिस ने 2 करोड़ 26 लाख रुपए की ठगी के मामले में रायपुर के एक मॉल से अरेस्ट किया है। सरसींवा पुलिस ने शिवा के साथ उसके दोस्त सूर्यकांत साहू, रमेश साहू, दिनेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू और भागवत साहू भी पकड़ा है।

आपको बता दें, FIR दर्ज होते ही सभी आरोपी पिछले 3 महीने से फरार थे। सभी आरोपियों को रायपुर और बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले का जल्द खुलासा होगा। फरारी के दौरान शिवा साहू बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई जैसी मेट्रोसिटी में रहा। बताया जा रहा है शिवा साहू मंगलवार को रायपुर पंहुचा था। साइबर टीम भी लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। पुलिस को गुमराह करने वह अलग-अलग सिम बदल रहा था।

इसी बीच तेलीबांधा के पास दुकान में खरीदारी करते हुआ उसका लोकेशन मिला। इसके बाद वह मैग्नेटो मॉल चला गया, जहां से पुलिस ने उसे शाम 5.30 बजे धर दबोचा। आपको बता दें, एक वक्त था जब छत्तीसगढ़ में अचानक से शिवा साहू का नाम सुर्खियों में छा गया था। शिवा साहू का ऐसा जलवा था कि लोगों की भीड़ उसके पीछे दौड़ती थी। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह थी कि शिवा ने इतनी शोहरत सिर्फ 1 साल में कमाई थी। शिवा छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के रायकोना का रहने वाला है।

देखिये शिवा साहू की कहानी यशवंत साहू की जुबानी :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...