BSP हादसे में ठेका श्रमिक की मौत का मामला: BWU ने सांसद को कराया हादसे से अवगत… MP विजय बघेल ने प्रबंधन को मृतक के परिवार को नियमित नौकरी और 10 लाख बीमा राशि देने का दिए निर्देश

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में गुरुवार को ठेका कर्मी की दुर्घटना में मौत हो गई है। इस हादसे पर बी एस पी वर्कर्स यूनियन ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से चर्चा सांसद किया। विजय बघेल ने प्रबंधन को तत्काल कर्मी के परिवार को नियमित नोकरी और 10 लाख बीमा राशि देने का निर्देश दिया और दुर्घटना को रोकने की दिशा में तत्काल उचित कार्यवाही करने को भी कहा। बी एस पी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने टी एंड डी विभाग के ठेका श्रमिक की भिलाई इस्पात संयंत्र के यू आर विभाग दुर्घटना पर मृत्यु होने को दुर्भाग्य जनक बताया। दत्ता ने कहा की ऐसी दुर्घटना के कारणो की सूक्ष्मता से जांच की आवश्कता है।

उन्होंने आगे कहा कि, हर दुर्घटना में ठेका श्रमिक की मौत इस बात की सबूत है की प्रबंधन से कार्य करवाने में चूक हो रही है और इसकी कीमत श्रमिको को अपनी जान से चुकानी पड़ रही है। यूनियन ने घटना की जानकारी सांसद विजय बघेल को अवगत करवाया। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में कोई विलंब न हो सके। सांसद विजय बघेल ने इस पर प्रबंधन को तत्काल कार्यवाही कर कर्मी के परिवार को नियमित नोकरी और बीमा राशि 10 लाख दिलवाए तथा घटना की जॉच कर ऐसी दुर्घटनाएं रोकने की दिशा में तत्काल कार्यवाही करे।

यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित बर्मन ने कहा की ठेका श्रमिक के परिवार को अविलंब भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी और पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपया बीमा राशि दिया जाए।तथा दुर्घटना की जांच कर दोषीयो पर कार्यवाही किया जाए। इस प्रकार की घटना पूर्व में भी ब्लास्ट फर्नेस 7 में हो चुकी है फिर भी ऐसी घटना का पुनरावृति होना सुरक्षा कार्य में चूक को दिखाता है।

दरहसल गुरुवार को भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के यूआरएम विभाग में ठेका श्रमिक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मेसर्स हितेष भाई पटेल के स्कील्ड ठेका श्रमिक में से एक 41 वर्षीय उदय राम साहू गुरुवार 20 जून, 2024 को यूआर एम के सप्लाई लाईन में शाम 4.30 बजे के लगभग लोको की कप्लिंग को जोड़ते समय दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें तत्काल संयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया। जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, टी एंड डी विभाग में ट्रेन के बीच का कपलिंग लग रहा था तभी ट्रेन पीछे रोल हो गई और भारी चोट लगने से यह हादसा हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...