छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का ट्रांसफर: रजत बंसल को मनरेगा की भी कमान, कुलदीप को भी एक्स्ट्रा चार्ज… रीना बाबा साहेब कंगाले हटाईं गईं; देखें आदेश

रायपुर। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को IAS अफसरों का तबादला कर दिया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी किए गए आदेश में 3 आईएएस अधिकारियों के नाम है। इनमें कुलदीप शर्मा को रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, उनके पास अभी तक प्रबंध संचालक पाट्य पुस्तक निगम और खाद्य और औषधि विभाग का भी दायित्व है। रजत बंसल को मनरेगा का आयुक्त बनाया गया है, उनके पास प्रधानमंत्री आवास का भी जिम्मा है। वहीं नम्रता जैन को सुकमा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रीना बाबा साहेब कंगाले की जगह अजय सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...