निगम में 2 को मिली अनुकंपा नियुक्ति: मेयर हेमा और एमआईसी सदस्यों ने दिया नियुक्ति आदेश…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र अनुकम्पा नियुक्ति हेतु पुनिशित निर्देश 2013 एवं संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नया रायपुर के आदेश दिनांक 22 मई 2021 के परिपालन में अनुकम्पा नियुक्ति हेतु गठित छानबिन समिति की अनुशंसानुसार दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित सदस्यों को तीन वर्ष की परीक्षा अवधी तथा नियत स्टायपेंड पर इस निकाय में स्वीकृत सेटअप में सहायक ग्रेड-3 एवं सफाई दरोगा के सीधी भर्ती के रिक्त पद पर वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 1900 (वेतन पुनरीक्षित नियम 2017 अनुसार मैट्रिक्स लेबल-4) में शर्तो के अधीन राजेश्वरी ठाकुर ध.प. स्व. लल्लू सिंह ठाकुर को सहायक ग्र्रेड-3 एवं कमलेश कुमार स्व लता रामटेके को सफाई दरोगा के पद पर नियुक्ति प्रदान की गयी।

जिसका आज महापौर हेमा सुदेश देशमुख द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री सतीश मसीह, मधुकर वंजारी,संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, दुलारी बाई साहू,राजेश गुप्ता चम्पू, गणेश पवार, पार्षद ऋषि शास्त्री, पार्षद प्रतिनिधि सचिन टुरहाटे,समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, प्र.कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि बीमारी, दुर्घटना के कारण असमय निधन पर कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी के आश्रितो को शासन नियमों के तहत अनुकम्पा नियुक्ति देने का प्रावधान है। प्रावधानों के तहत राजेश्वरी ठाकुर एवं कमलेश कुमार को उनके परिजन के आकस्मिक निधन उपरांत आज अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया जा रहा है। मैं अपेक्षा करती हूं कि दो कर्मचारी अपने परिजन के आदर्शो पर चलकर निष्ठापूर्वक इमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी ने भी सभी विभागों को नियम में शिथिलता प्रदान करते हुये आदेशित किये है कि अपने अपने विभाग के दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अतिशीघ्र अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करे। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...