कल कुर्सी संभालेंगे दुर्ग के नए जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा: सरोज और विजय समेत भाजपा नेताओं की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम…पाटन में भाजपाई दिखाएंगे ताकत

दुर्ग। प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेन्द्र वर्मा को दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला महामंत्री ललित चंद्राकर एवं नटवर ताम्रकार ने बताया कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा 31 मई मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में पदभार ग्रहण करेंगे। इस पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सांसद राज्यसभा सुश्री डॉ. सरोज पांडेय, विजय बघेल सांसद लोकसभा, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी किरण देव, प्रदेश मंत्री उषा टावरी, जिला प्रभारी पुरंदर मिश्रा विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले के जिला भाजपा पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष और महामंत्री, मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री तथा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, नगरीय निकाय एवं पंचायतों के वर्तमान तथा पूर्व जनप्रतिनिधि तथा जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

जिला महामंत्री ललित चंद्राकर एवं नटवर ताम्रकार ने बताया कि पदभार ग्रहण के पश्चात सायं 5:00 बजे प्रमुख पदाधिकारियों की पृथक से बैठक भी होगी। जिसमें संगठन के कार्यक्रमों एवं आगामी कार्य योजना के संबंध में चर्चा की जाएगी।

पाटन में क्या-कुछ कार्यक्रम…देखिए शेड्यूल
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का प्रथम दुर्ग नगर आगमन होने जा रहा है। जितेंद्र वर्मा दुर्ग प्रस्थान करने से पहले पाटन नगर के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित मां महामाया देवी की मंदिर में दोपहर 1:00 बजे पूजा अर्चना कर 1:15 बजे दुर्ग के लिए काफिला प्रस्थान करेगी।

विदित है कि प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेन्द्र वर्मा जी को दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा कल 31 मई 2022, दिन – मंगलवार को ( दोपहर 1:30 बजे ग्राम फुण्डा में व 1:45 ग्राम सेलूद )में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

उक्त स्वागत कार्यक्रम में आप सभी जिला एवं मंडल के पदाधिकारीगण,जिला में निवासरत सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकारिणी, व समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला व मंडल पदाधिकारीगण, पार्षद, पूर्व एल्डरमेन, पूर्व पार्षद, जनपद सदस्य पूर्व जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच, पंच, पूर्व पंच, बूथ पालक बूथ सचिव बूथ अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्तागण की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...