भिलाई में बड़ी बहन के जन्मदिन के दिन छोटी बहन की मौत: 14 साल की नाबालिग छात्रा ने किया सुसाइड… कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश

भिलाई। भिलाई में 10वीं की एक छात्रा ने अपनी बड़ी बहन के जन्मदिन के दिन फांसी के फंदे पर झूल कर मौत को गले लगा लिया है। आत्महत्या करने वाली छात्रा की पहचान 14 वर्षीय लक्ष्मी विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुसाइड करने के पहले नाबालिग बच्ची ने अपनी दादी को स्कूटी से ड्यूटी के लिए छोड़ने गई थी और इसके बाद उसने अपनी मां के साथ बैठकर चाय पी, फिर अपने कमरे में जाकर पंखे पर फंदा लटकाकर उस पर झूल गई। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। मृतिका अपने परिवार के साथ कैलाश नगर काली बाड़ी के पास आम्रपाली कॉलोनी में पीएम आवास में रहती थी।

मृतिका के मां संतोषी विश्वकर्मा ने बताया कि, उसकी बेटी लक्ष्मी रविवार सुबह 5.30 बजे उठी थी। संयोग से आज लक्ष्मी की बड़ी बहन का जन्मदिन है। जब चाय पिने के बाद वो अपने कमरे में गई, मां ने उसे आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद कमरे में अंदर का नजारा देख मां हैरान हो गई। लक्ष्मी की मां का कहना है कि, उनकी बेटी पढ़ने में काफी होशियार और समझदार थी। उसका घर में किसी से कोई झगड़ा भी नहीं हुआ, ना ही उसे किसी ने डांटा। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, वे खुद इस बात से हैरान हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्मी की मां निगम में सफाई कर्मचारी है और पिता भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक हैं। रविवार (23 जून) लक्ष्मी की बड़ी बहन इंद्राणी विश्वकर्मा का जन्मदिन भी है। इसके बाद परिजनों ने डायल-112 को फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसी बीच परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। जामुल पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवाया है। लक्ष्मी ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, जिससे ये साफ हो सकते कि उसने अपनी जान क्यों दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...