भिलाई में घर के बालकनी से झूलती मिली महिला की लाश: BSF जवान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी मृतिका! CCTV फुटेज भी आया सामने… हत्या या आत्महत्या?

भिलाई। भिलाई में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुपेला के एक मकान में बॉर्डर सिक्योरिटी फाॅर्स (BSF) जवान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की झूलती हुई लाश मिली है। महिला की लाश बालकनी में चुनरी के फंदे के सहारे लटक रही थी। मामला सुपेला था क्षेत्र के इंदिरा नगर का है। मोहल्ले के लोगों ने घर की बालकनी के बाहर लाश देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। अब मामला सुसाइड का है कि आत्महत्या का ये जांच का विषय है। मृतिका की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। मामला गुरुवार 20 जून की रात 11 बजे के आस पास की है। जब सीसीटीवी का फुटेज देखा तो उसमें महिला के कमरे से नीचे का वीडियो दिख रहा है। ऊपर का वीडियो नहीं दिख रहा है। फुटेज में महिला रेलिंग पर झूलती दिख रही है, लेकिन रेलिंग से ऊपर छत पर कोई था कि नहीं यह नहीं दिखाई दे रहा है। बाकी सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

देखिये पूरी स्टोरी :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...